Breaking News

आम्रपाली सर्वहित व्यापार मंडल का गठन, अविनाश अध्यक्ष तो बलवंत बने वरिष्ठ महामंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। आम्रपाली मार्केट के व्यापारियों की एक बैठक चंद्रकला कॉम्प्लेक्स में सोमवार को सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें अविनाश रिछारिया को अध्यक्ष, मुकेश भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संकल्प सिंह और अंकुर को उपाध्यक्ष, बलवंत सिंह को वरिष्ठ महामंत्री, शुभम चैहान को महामंत्री, शरद खरे को कोषाध्यक्ष, आदित्य कुमार को संगठन मंत्री, मोइनुल अंसारी को संयुक्त मंत्री, शुभम को सचिव व राजेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। राजकुमार यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में नवनियुक्त सभी पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधानों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
     ट्रांसगोमती उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि आम्रपाली मार्केट में वृहद सदस्यता अभियान चलाकर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। बैठक में व्यापारी नेता धीरेन्द्र अवस्थी (धीरू), नगर पदाधिकारी अजय सोनी, दीपक श्रीवास्तव, वेद प्रकाश यादव , मोहम्मद उस्मान, अफजल अहमद, अजय वर्मा, सोम यादव, मनीन्द्र नाथ दुबे, मोहम्मद दिलशाद, मटियारी सर्वहित व्यापार मंडल के टीकाराम यादव, तकरोही सर्वहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार , रहीम नगर सर्वहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुफरान अहमद, मुलायम नगर सर्वहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव , रिंकू यादव, आशीष जयसवाल, बबन दीक्षित, पुनीत मिश्रा, अखिलेश यादव, इस्माइल, गौरव यादव, शादाब, आजाद, प्रशांत कश्यप, सानू सिंह, सौरभ गुप्ता, श्यामू सक्सेना, सनी सिंह, आकाश लाला, सुधीर श्रीवास्तव, विजेन्द्र सिंह, मोहम्मद आसिफ, आशीष श्रीवास्तव, सुफियान, हर्ष द्विवेदी, मोहम्मद फैसल, दिलीप मिश्रा, पुष्कर सिंह बोरा, उमेश कुमार, दीपक यादव, कमलेश भोजक, आयुष, हरी लाल यादव, विनोद विष्ट, अमरितेश शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, रिंकू कश्यप, गोपाल गुप्ता, पुष्कर कन्याल, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार, मदन बिष्ट, जैनुल अंसारी, संतोष कुमार उपस्थित रहें।

Check Also

फर्रुखाबाद केे विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल में षामिल

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महासचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A