Breaking News

पत्रकारहित में दिल्ली में 2 दिवसीय धरना देंगे पत्रकार

-21 को हौज खास और 22 सितम्बर को ऑल इंडिया प्रेसक्लब दिल्ली पर 14 राज्यों के पत्रकार भरेंगे हुंकार
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
दिल्ली । पत्रकार हित के विषयों को लेकर 21 को देश की राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित भगवान जगन्नाथ का पावन धाम जगन्नाथ मंदिर एवं 22 सितंबर को ऑल इंडिया प्रेस क्लब पर देशभर के पत्रकार पत्रकार हित के विषयों पर धरना देंगे। रविवार को सम्पन्न हुई ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थित पत्रकारों और आयोजकों के दावों के अनुसार दिल्ली में होने वाले इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से पत्रकारों के शिरकत करने की तैयारी हैं।
अपुस्ट खबरों के अनुसार धरने में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, ओडिसा, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बेस्ट बंगाल, मेघालय के पत्रकार भाग लेंगें। इसके अलाबा अन्य राज्यों से भी पत्रकार प्रतिनिधि मंडल के रूप में शामिल हो सकते हैं, इस सम्बंध में सूचना सम्पर्क की प्रक्रिया जारी हैं। कार्यक्रम के आयोजक नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन , आर.पी.एम, डब्ल्यू.टी.पी, सी.जे.ए और न्यूज मीडिया कन्फेडरेशन संगठन के पदाधिकारी एवं देश के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार होंगे।

Check Also

यूपीआईटीएस में छाया स्टार्टअप मिशन, 60 स्टार्टअप्स ने दिखाए नवाचार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में यूपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *