Breaking News

भाजपा के जुमलों, झूठे वायदों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी है : प्रमोद तिवारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 सितंबर। प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता, राज्य सभा ने कहा है कि जनपद मऊ की विधान सभा सीट घोसी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी सुधाकर सिंह की निर्णायक जीत सहित कई अन्य सीटों पर इण्डिया के प्रत्याषियों की हुई जीत ने यह साबित कर दिया है कि ‘‘इण्डिया’’ को जनता ने भाजपा के विकल्प के तौर पर स्वीकार कर लिया है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि यह तो वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव का ‘‘ट्रेलर’’ मात्र है पूरी पिक्चर तो वर्ष 2024 के लोक सभा चुनाव में आयेगी, जब ऐसे ही चुनाव परिणाम हर क्षेत्र मेे बहुमत के साथ आयेंगे। क्योकि देष की जनता अब भाजपा के जुमलों, झूठे वायदों, फरेब, विष्वासघात, धोखा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह ऊब चुकी है। जनता विकल्प की तलाष में थी और देष का मतदाता जो विकल्प के इंतजार में था उसे अब ‘‘‘इण्डिया’’ के रूप में विकल्प मिल गया है। घोसी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी की बम्पर पैमाने पर जीत ने मेरे उस बयान की सत्यता को प्रमाणित करता है कि हर सीट पर इण्डिया के प्रत्याषी को 50ः से भी अधिक मत प्राप्त होंगे। श्री तिवारी ने कहा है कि प्रदेष की राजधानी लखनऊ सहित मीरजापुर, बरेली और जालौन आदि जनपदों में जिला पंचायत सदस्य के लिये हुये उप चुनाव में ‘‘इण्डिया‘‘ की ऐतिहासिक जीत और भारतीय जतनापार्टी की पराजय ने यह साबित कर दिया है कि पूरब, पष्चिम, उत्तर और दक्षिण हर तरफ से भाजपा के पैर उखड़ चुके हैं।
श्री तिवारी ने कहा है कि यह जीत ‘‘इण्डिया’’ की जीत है जो लोग अभी तक असमंजस में थे वे दृृढ़ प्रतिज्ञ हो जायेंगे और ‘‘इण्डिया’’ को जिताने के लिये अपना सर्वस्व झोंक कर देष के लोकतन्त्र को बचायेंगे और तानाषाही को हरायेंगे ।

Check Also

विधान भवन को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES