Breaking News

विद्युत विभाग के मजदूरों का शोषण बंद करे प्रदेश सरकार – अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 सितंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने प्रदेश के विद्युत विभाग के आउटसोर्स मजदूरों पर हो रहे शोषण के विरुद्ध अपना विरोध जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि विद्युत विभाग के मजदूरों की समस्याओं को सुनकर जल्द से जल्द निवारण कर उनके कष्टों को दूर करने का काम किया जाए।
पत्र के माध्यम से श्री राय ने आउटसोर्स मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम वेतन मान पर काम कराया जाने, कार्यदायी संस्थाओं कंपनियों द्वारा मजदूरों का आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न होने, यहां तक कि किसी मजदूर की अगर ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार का पुरसाहाल न लिये जाने की बात कही है।

श्री राय ने अपने पत्र में लिखा है कि मंत्री महोदय के आश्वासन के बाद भी लगभग 3 हजार आउटसोर्स मजदूरों को नौकरी से निकाल दिया गया है। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है तथा उनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ गये हैं। वह मजदूर जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी जिन्दगी रौशन करते हैं, उनकी जिन्दगी में इतना अंधेरा है, यह बहुत ही क्षोभ का विषय है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अविलम्ब विद्युत ठेका मजदूरों के उत्पीड़न को रोकेने का अनुरोध किया है।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES