Breaking News

मुख्यमंत्री ने अंशकालिक अनुदेशकों एवं रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 29 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में 2,000 रुपये तथा रसोइयों के मानदेय में 500 रुपये वृद्धि की घोषणा की। इसके साथ ही रसोइयों को वर्ष में 02 साड़ी तथा एप्रन व हेडकैप का पैसा सीधे उनके खाते में देने की व्यवस्था बेसिक शिक्षा परिषद करेगा। साथ ही, रसोइयों को आयुष्मान भारत योजना या मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 05 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर से जोड़े जाने की भी घोषणा की। इस घोषणा के माध्यम से 27,546 अनुदेशक व 3,78,000 रसोइयां लाभान्वित होंगी।
   मुख्यमंत्री आज यहां बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों तथा अंशकालिक अनुदेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब रसोइयों को मनमाने ढंग से नहीं निकाला जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महसूस किया कि 75 फीसदी बालिकाएं व लगभग 40 फीसदी बालक नंगे पैर स्कूल जाते थे। इसलिए वर्तमान सरकार ने निर्णय लिया कि सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क 02 यूनीफॉर्म, बैग, किताब, जूता-मोजा, स्वेटर भी उपलब्ध कराया। वर्तमान में प्रदेश में 01 करोड़ 82 लाख बच्चों को यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सरकार ने जूता-मोजा, यूनीफॉर्म, स्वेटर व बैग खरीदने हेतु अभिभावकों के खाते में 1,100 रुपये की धनराशि देने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल खण्ड में दुनिया के तमाम देशों व देश के कई राज्यों की सरकारों
मुख्यमंत्री ने अनुदेशक मीनू गुप्ता, रणवीर सिंह तथा रसोइयां सुश्री सीमा व सुश्री रेखा से संवाद किया।
इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘उन्नयन के साढ़े चार वर्ष’ का विमोचन किया। बेसिक शिक्षा विभाग पर केन्द्रित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 नवनीत सहगल, सचिव बेसिक शिक्षा सुश्री अनामिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES