Breaking News

बुल्डोजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए न्याय के साथ ही विकास का प्रतीक है: भूपेंद्र सिंह चैधरी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। श्री चैधरी ने सोमवार को कहा कि सपा सुप्रीमो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कुछ भी कहने से पहले अपनी गिरेबान में झांक लें। उन्होंने कहा कि सीएम योगी से बढ़कर भला किसने त्याग किया है? दुनिया जानती है कि योगी आदित्यनाथ अपने परिवार को त्यागकर संन्यासी बने थे। वे प्रदेश के 24 करोड़ वासियों को ही अपना परिवार मानते हैं और उनके सुख दुख की चिंता करते हैं। श्री चैधरी ने कहा कि सपा की परिवारवादी विचारधारा स्वभाविक रूप से योगी जैसे त्यागी के तप और जतन को देखकर आहत होगी। उन्होंने कहा जिनका नारा ही ‘‘खाली प्लॉट हमारा है‘‘ रहा हो, वह भला क्या त्याग की बात कर पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी एक संत हैं, उन्हें क्रोध नहीं आता है। मगर, मासूम जनता को आहत करने वाले लोगों को वे बख्शते भी नहीं है, बल्कि ऐसे तत्वों के समूल नाश का अध्याय लिख देते हैं।
श्री चैधरी ने कहा कि सपा को बुल्डोजर से बड़ी दिक्कत है, होनी भी चाहिए। उन्हें बुल्डोजर केवल एक यंत्र दिखता होगा मगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह न्याय का और विकास का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुल्डोजर आम सामान्य लोगों को कोई परेशानी नहीं देता है, यह तो अराजक, असमाजिक और आपराधिक तत्वों के दिलों में दहशत बैठाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सपा के चरित्र को कौन नहीं जानता, ये वही पार्टी है जो मोईद खान के मामले पर चुप्पी साध लेती है, जबकि इसके अगुआ मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं और किसी अपराधी का एनकाउंटर हो जाए तो फिर जातिगत समीकरण भिड़ाने में लग जाते हैं।
श्री चैधरी ने कहा कि अपराधी तो अपराधी होता है, समाज के लिए कलंक से बढ़कर वह कुछ नहीं है। उन्होंने कहा माफियाओं द्वारा गरीब लोगों की छीनी गई जमीन पर बने स्ट्रक्चर्स को तोड़कर एक ओर उनका घमंड चूर चूर किया जाता है, वहीं दूसरी ओर कब्जे से खाली कराए गए इन भूखंडों पर गरीबों के लिए मकान बनाए जाते हैं। इसलिए, ये बुल्डोजर न्याय के साथ ही विकास का भी प्रतीक है और पूरे देश में यह एक मॉडल के तौर पर स्थापित हुआ है।

Check Also

पीडीए परिवार को धन्यवाद के साथ आरक्षण, अयोध्या और भर्ती पर अखिलेश ने सरकार को घेरा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES