Breaking News

CMS : 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों के सम्मान में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 3 नवंबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आमन्त्रण पर ‘24वें अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन’ में प्रतिभाग हेतु 61 देशों से पधारे 250 से अधिक मुख्य न्यायाधीशों, न्यायाधीशों व अन्य प्रख्यात हस्तियों का ‘स्वागत समारोह’ आज सायं CMS कानपुर रोड परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि मैरी सिरिल एडी बोइसेजोन, उप-राष्ट्रपति, मॉरीशस एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुषमा खरकवाल, महापौर, लखनऊ ने दीप प्रज्वलित कर ‘स्वागत समारोह’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बोइसेजोन ने कहा कि CMS ने बच्चों के अधिकारों को लेकर जो आवाज बुलन्द की है, वह प्रशंसनीय है। भावी पीढ़ी के हित में सभी देशों को मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर CMS छात्रों ने गणमान्य अतिथियों के सम्मान में शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों प्रदर्शित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर श्रीमती खरकवाल ने मोजाम्बिक के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एडेलिनो मैनुअल मुचांगा को ‘लखनऊ शहर की चाबी’ भेंटकर सम्मानित किया जबकि लेसोथो के पूर्व प्रधानमंत्री डा. पकालिथा बी. मोसिसिली को ‘महात्मा गाँधी अवार्ड फॉर वर्ल्ड यूनिटी’ से सम्मानित किया गया।
CMS संस्थापक व सम्मेलन संयोजक डा. जगदीश गाँधी ने सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। CMS प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी न्यायविद्ों व कानूनविद्ों का स्वागत किया।
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन कल 4 नवम्बर, शनिवार को प्रातः 9.00 बजे CMS कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। उद्घाटन समारोह से पूर्व CMS छात्र कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से CMS कानपुर रोड ऑडिटोरियम तक ‘वर्ल्ड यूनिटी मार्च’ निकालेंगे।

Check Also

मौलाना कल्बे जवाद नक़वी को मिला पहला इमाम ख़ुमैनी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार तेहरान/लखनऊ। मजलिसे उलमा ए हिन्द के महासचिव मौलाना कल्बे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES