Breaking News

मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे, यहां जनता त्राहि – त्राहि कर रही – अजय राय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
बांदा /चित्रकूट 3 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बांदा पहुंच भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र के सुपुत्र के दुखद असमय निधन पर परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बातचीत में पू. सांसद ने बताया कि PGI जाने से पूर्व उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से च्ळप् में फोन भी कराया था, मगर, फिर भी सुनवाई नहीं हुई।
श्री राय ने मुलाकात के बाद कहा अब यह समझना बेहद कठिन हो गया है कि क्या महकमे में मंत्री की भी नहीं चल रही है? क्या PGI जैसे अस्पतालों में भी लापरवाही इस कदर बढ़ गयी है कि वे किसी की भी अनदेखी कर सकते हैं? अगर मंत्री के फोन के बावजूद एक पूर्व सांसद जो सत्ताधारी पार्टी से भी हैं यदि उनके प्रति इतना कठोर दुर्व्यवहार है तो आम लोगों के साथ क्या रवैया रहेगा? इस दुखद घटना से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री जी दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं और यहां जनता त्राहि – त्राहि कर रही है।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *