Breaking News

राज्यपाल से प्रयागराज के मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों ने भेंट की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 नवंबर। मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ के नेतृत्व में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 51 मलिन बस्तियों में रहने वाले 209 परिवारों के 410 बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ आज राजभवन का भ्रमण कर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त किया।
राज्यपाल ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों से कहा कि राजभवन का भ्रमण कर सभी बच्चे अपने संस्मरणों को लिपिबद्ध करें। राजभवन में संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि यहां बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कम्प्यूटर प्रशिक्षण तथा आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे के प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। इसके साथ-साथ यहां की अध्यासित महिलाओं के आय सृजन हेतु उन्हें सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नामांकन हेतु अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों का पंजीकरण कम होने के कारण नैक मूल्यांकन प्रभावित होता है। इसलिए ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के शत-प्रतिशत बच्चे विश्वविद्यालयों में अपना नामांकन करायें।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डा0 सुधीर महादेव बोबडे, प्रयागराज की पूर्व मेयर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES