Breaking News

संसदीय कार्य मंत्रालय कल केंद्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर रहा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी )/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 अगस्त। संसदीय कार्य मंत्रालय कल पहली सितंबर, 2023 को संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर रहा है।
केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022- 23 में केंद्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अपनी ष्युवा संसदष् बैठक में अपने प्रदर्शन की दोबारा प्रस्तुति देंगे। केंद्रीय विद्यालयों के लिए इस युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के अंतर्गत इस श्रृंखला में 33वीं प्रतियोगिता का 2022-23 के दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों में स्थित 150 केंद्रीय विद्यालयों में आयोजन किया गया था। युवा संसद योजना छात्रों को संसद की प्रथाओं और प्रक्रियाओं, चर्चा तथा बहस की तकनीकों से भी परिचित कराती है और युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व करने की गुणवत्ता एवं प्रभावी विचारों की कला तथा कौशल का विकास करती है।
इस 33वीं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश (जबलपुर क्षेत्र, दक्षिणी जोन) को ष्नेहरू रनिंग शील्डष् और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, प्रतियोगिता में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार विद्यालयों को मंडल विजेता ट्राफियां भी प्रदान की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 20 विद्यालयों को क्षेत्रीय विजेता ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।

Check Also

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री संग नौसेना शौर्य वाटिका का किया लोकार्पण

– जब सैनिक सीमा की रक्षा करते हैं, तब 140 करोड़ भारतवासी चैन से सोते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES