Breaking News

संजय गुप्ता ने पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 अक्टूबर। राजधानी के ट्रांस गोमती क्षेत्र की प्रमुख बाजार कपूरथला में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी निखिल अग्रवाल की श्री तिरुपति जेम्स एंड ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड के वहां सोने के आभूषणों की दुस्साहसिक तरीके से हुई लूट और कर्मचारी को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना की जानकारी पाकर राजधानी के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
दिनदहाड़े हुई लूट एवं गोलीकांड की घटना की जानकारी पाकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिनदहाड़े दुस्साहसिक तरीके से हुई लूट और गोली कांड पर आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए एवं माल की बरामदगी नहीं हुई तो उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। संजय गुप्ता ने आगे कहा कि इस घटना से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। राजधानी में दिनदहाड़े ऐसी घटना चिंता का विषय है, साथ ही सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने की भी मांग की।
संजय गुप्ता के साथ ट्रांस गोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म बखश अवस्थी, सुदर्शन कटियार, राजीव रस्तोगी, संजय गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, सुधीर पुंडीर, नीरज गुप्ता आदि थे।

Check Also

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES