Breaking News

नितिन अग्रवाल ने विधान सभा की चार समितियों की उद्घाटन बैठक की

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 8 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने आज दिनांक- 08.12.2021 को उ0प्र0 विधान सभा की प्रश्न एवं संदर्भ, आवास संबंधी संयुक्त समिति, विशेषाधिकार व विधान पुस्तकालय समिति की कक्ष संख्या 44-ख में उद्घाटन बैठक पदेन सभापति के रूप में की।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल का उद्घाटन बैठक समिति के सभी सदस्य व प्रमुख सचिव विधान सभा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष विधान सभा ने समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधान सभा की समितियाँ सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं, उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है। विधान सभा के विशेषाधिकार एवं उन्मुक्तियाँ इन समितियों में भी लागू होती है। समिति के सदस्यों को विशेषाधिकार प्राप्त होता है, जो सदन के चलने पर ही प्राप्त होता है।
विधान सभा उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां पर सत्ता और विपक्ष में विभेद नहीं होता है। सभी मिलकर एक पक्ष होते है। सभी सदस्य शासन के अधिकारियों के साथ तर्क प्रतितर्क के माध्यम से प्रस्तुत विषय की गम्भीरता पर विचार करते है। समितियों के सभी सदस्य मर्यादा में अपनी बात कहकर सरकारी तंत्र को जवाबदेह बना सकते हैं।

Check Also

विधान भवन पहुंच विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र और संसदीय कार्यप्रणाली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। औरैया के बिधूना स्थित एसआरएस मेमोरियल किड्स गार्डन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES