Breaking News

लखनऊ में STF ने किया 6.5 कुंटल केमिकल से बना खोया के साथ केमिकल व पाउडर भी बरामद, 3 गिरफ्तार

वेब वार्ता (वेब वार्ता)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। यूपी एसटीएफ नें की लखनऊ में बड़ी कार्रवाई की है। दिवाली का त्योहार करीब आ गया और लोगों को मिठाई के रूप में जहर खिलाकर रूपया कमाने में व्यापारी जूट गये। षनिवार को मौके पर लोगों को जहरीली मिठाई खिलाने की साजिश सामने आई है। एसटीएफ ने दीपावली के मौके पर केमिकल से तैयार हुआ जानलेवा नकली खोया बनाने वाले तीन गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6.5 कुंटल केमिकल से बना खोया भी बरामद हुआ है।
पारा थाना क्षेत्र के देवपुर पारा इलाके से एसटीएफ के एडिशनल एसपी अमित नगर की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। एसटीएफ ने हरदोई के रहने वाले रामू, धनंजय सिंह तोमर और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला मिल्क पाउडर में सोडियम सल्फाइड पाउडर को मिलाकर नकली खोया तैयार करते थे और 150 रुपए प्रति कुंटल के हिसाब से केमिकल से तैयार हुआ खाया चारबाग मंडी में बेच रहे थे। यह कार्यवाई फूड सेफ्टी की टीम के साथ यूपी एसटीएफ ने की। एसटीएफ ने इस गिरफ्तारी में दो बोरी सोडियम सल्फाइड, एक बोरी ग्लूकोज पाउडर और एक बोरी मिल्क पाउडर भी किया बरामद।

Check Also

मल्टीलेवल पार्किंग में अव्यवस्थाओं पर महापौर और नगर आयुक्त सख्त, गैराज व कार बाजार सील

जनसुविधाओं से समझौता नहीं: महापौर महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की संपत्तियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES