Breaking News

औद्योगिक आंकड़ों की सटीकता से नीतिगत निर्णयों को मिलेगी मजबूती : अलका बहुगुणा ढोंडियाल, निदेशक

– लखनऊ में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय का गोलमेज सम्मेलन
वेब वार्ता (न्यूज़ वार्ता) / अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI)’ और ‘पूंजीगत व्यय (CAPEX)’ के अंतर्गत एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन 29 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड ट्रेनिंग, इंदिरा नगर, लखनऊ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की निदेशक अलका बहुगुणा ढोंडियाल ने की।
सम्मेलन में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपमहानिदेशक मनोज कुमार, राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय की उपमहानिदेशक डॉ. सुचिता गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों जैसे एसोचैम, फिक्की, पीएचडीसीसीआई, आईआईए, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स, अमूल, टाटा मोटर्स, गोल्डी मसाले, जेके सीमेंट आदि के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
निदेशक अलका बहुगुणा ढोंडियाल ने वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार नीति निर्माण में उद्योगों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग करती है। उपमहानिदेशक मनोज कुमार ने समय पर डेटा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उद्योगों से ASI और CAPEX रिटर्न समयबद्ध रूप से प्रस्तुत करने की अपील की।
सम्मेलन में वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के नए पोर्टल की जानकारी दी गई और औद्योगिक सांख्यिकी के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान पर चर्चा हुई। औद्योगिक इकाइयों को सांख्यिकी संग्रह अधिनियम, 2008 की जानकारी दी गई तथा सर्वेक्षण में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ। औद्योगिक संगठनों ने समय पर सर्वेक्षण रिटर्न भरने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय की सहायक निदेशक आंशिक बाजपेई के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर पुरुषोत्तम वर्मा, निदेशक, मध्यांचल कार्यालय लखनऊ, डिम्पल यादव सहायक निदेशक राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी विकास सिंह, मनीष गुप्ता, शिवानी सक्सेना और रावेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुचिता गुप्ता, उप महानिदेशक राज्य राजधानी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय एवं डी. के. मिश्रा, महासचिव, एसोचैम, के.के.अग्रवाल, उदित आज़ाद और सुमित जयसवाल IIA, शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक निदेशक, फिक्की, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, PHDCC, पल्लवी दुबे, उप निदेशक, काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (CLE) और बनासकाठा डेयरी कोऑपरेटिव (अमूल) जैसी बड़ी विनिर्माण इकाइयों के प्रतिनिधि, टाटा मोटर्स से रूपेश झा, संजय बाजपेयी, स्पाईपिक फूड्स (गोल्डी मसाले), गोपाल शर्मा जे.के.सीमेंट से और अन्य औद्योगिक संघों तथा बड़ी विनिर्माण इकाइयों ने सम्मेलन में भाग लिया। उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रीय/उप-क्षेत्रीय कार्यालयों से वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Check Also

पहले प्रकाशित आंकड़ों से आगे बढ़ेगा ब्रिक्स, लखनऊ में होगी सांख्यिकी प्रमुखों की बैठक

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES