Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने विकास, सुरक्षा और सम्मान की प्रतिबद्धता दोहराई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
सोनभद्र/ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के चोपन में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा के विकास से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका संदेश आज के नए भारत में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के रूप में प्रकट होता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनजातीय समुदाय को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार वन अधिकार कानून के तहत वास्तविक लाभार्थियों को अधिकार दिलाने और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 1,000 से अधिक जनजातीय परिवारों को वन भूमि के पट्टे वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि सोनभद्र को 548 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई है, जिनसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने सोनभद्र की पर्यटन और प्राकृतिक धरोहर की विशिष्टता का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। जनजातीय संस्कृति से प्रेरित नृत्यों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर कई पुस्तकों का विमोचन, लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण और महिला पुलिसकर्मियों के लिए 25 स्कूटी का शुभारंभ भी किया गया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES