Breaking News

बिहार की जनता पहचान का संकट छोड़, विकास का विकल्प चुन रही है: योगी

– सीतामढ़ी में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी की दो सभाएं
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
सीतामढ़ी / बिहार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत सीतामढ़ी जिले के परिहार और सुरसंड विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के समर्थन में जनता से एनडीए को जिताने की अपील की।
सीएम योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब पहचान के संकट से निकलकर विकास का विकल्प चुन रही है। जिन्होंने भगवान श्रीराम और माता जानकी की आस्था पर सवाल उठाए, उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है, क्योंकि “जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं।” माता जानकी की जन्मभूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि परिहार और गोरखपुर के बीच आस्था और संस्कार का गहरा रिश्ता है। यह राम-जानकी की साझा विरासत की भूमि है।
योगी ने कहा कि RJD और कांग्रेस ने बिहार को भ्रष्टाचार और अराजकता में झोंक दिया था, लेकिन अब जनता ठगी के मायाजाल में नहीं फँसेगी। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस और राजद ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का विरोध किया था। “हमने कहा था राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, और आज अयोध्या में भव्य मंदिर बन गया है,” योगी बोले। उन्होंने यह भी बताया कि सीतामढ़ी में माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी को भारत और बिहार के विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में सड़क, बिजली, पानी, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं। गरीबों को राशन, आवास, उज्ज्वला गैस, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव हर परिवार तक पहुंचा है।
उन्होंने कहा, “अब बिहार में भी यूपी की तरह माफिया राज समाप्त होगा, खानदानी माफियाओं की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। एनडीए की सरकार बनते ही माफिया पस्त और नौजवान मस्त होगा।” योगी ने जनता से अपील की कि भाजपा की गायत्री देवी और जदयू के नागेंद्र राउत को भारी मतों से विजयी बनाएं और बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर करें।

Check Also

उपराज्यपाल की श्रद्धालुओं से अपील, वैध पंजीकरण के बाद ही करें अमरनाथ यात्रा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार श्रीनगर/ लखनऊ । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES