Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के पात्रों के चयन में भी सहायक सिद्ध होंगी ग्राम चैपालें: केशव प्रसाद मौर्य

– 1397 ग्राम पंचायतों में 05 लाख समस्याओं का निस्तारण
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशानुसार ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश में शुक्रवार को 1397 ग्राम पंचायतों में 05 लाख समस्याओं का निस्तारण किया गया।
प्रदेष में ग्राम चैपाल,(गांव की समस्या -गांव में समाधान) के माध्यम से लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही करने हेतु सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है। ग्राम चैपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चैपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चैपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चैपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देषानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में नये मानकों के अनुरूप नये पात्र लाभार्थियों के चयन में ग्राम चैपालो की अहम् भूमिका रहेगी, इन चैपालों में सम्बन्धित ग्राम सभाओं के पात्रों के चयन में पारदर्शिता का विधिवत आंकलन भी हो सकेगा। नये पात्र लोगों का चयन 31 मार्च 2025 तक किया जाना था, जिसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2025 तक कर दी गयी है। शुक्रवार को प्रदेश की 1397ग्राम पंचायतों में ग्राम चैपालों में 3227 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया। इन ग्राम चैपालों मे 3475ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6057 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चैपालों में 71 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की।जिसमें 04 लाख 90 हजार से अधिक समस्याओं / प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री का स्वदेशी पर जोर, बुनकरों को सम्मान और योजनाओं का लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES