Breaking News

S.T.F. : अन्तर्राज्यीय स्तर के अंग्रेजी शराब का तस्कर गिरफ्तार, 162 पेटी शराब बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रयागराज 2 सितम्बर। दिनांक 01-09-2023 को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 01 सदस्य वाहन चालक आनन्द कुमार पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम जिन्द थाना सिविल लाइन्स जनपद जिन्द, हरियाणा को कानपुर-बनारस हाईवे NH-19 राष्ट्रीय मार्ग रामायण ढाबा के पास, थाना क्षेत्र नवाबगंज, प्रयागराज से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्राण्डों की 162 पेटी (3672 शीशी) अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये), टाटा 710 डीसीएम वाहन सहित बरामद करने में एसटीएफ प्रयागराज को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
    गिरफ्तारी करने वालों में नवेन्दु कुमार, Dy.S.P. S.T.F. फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में S.I. रणेन्द्र कुमार सिंह, H.C. संतोष कुमार, चंदन भारती, रोहित सिंह, आरक्षी किशन चन्द्र व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय रहे। चालक आनंद ने बताया कि ऊॅचे दामों पर विभिन्न प्रान्तों में खासकर जिसमें शराब विक्रय की पूर्णरूपेण पाबन्दी है, जैसे गुजरात, बिहार व झारखण्ड आदि प्रान्तों में बेंचते है।

Check Also

छत से कूदी किशोरी, छेड़खानी से बचते हुए टूटी रीढ़ की हड्डी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गोरखपुर/खजनी। खजनी थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES