Breaking News

मांस की दुकान के साथ शराब, केएफसी, मैकडोनाल्ड्स और नॉनवेज बेचने वाले रेस्टोरेंट भी बंद करे सरकार: संजय सिंह, सांसद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ़। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूपी में मुसलमानों को नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है। वहीं, सौगात-ए- मोदी बांटी जा रही है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि मांस की दुकान के साथ शराब, केएफसी और नॉनवेज बेचने वाले रेस्टोरेंट भी योगी सरकार बंद कराए। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा।
संजय सिंह ने कहा कि यूपी में शराब की दुकानों पर मिल रही एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त के विरोध में कल सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ यूपी में मुसलमानों को नमाज पढ़ने से रोका जा रहा है। दूसरी तरफ सौगात-ए- मोदी बांटी जा रही है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें दो चीजें और जोड़ दें। आस-पास शराब की दुकानों और ऐसे रेस्टोरेंट जहां पर मांस बिकता हो उसे भी बंद करवाया जाना चाहिए। प्रदेश में हाईवे पर 500 मीटर के अंदर आपको मंदिर से लेकर केएफसी, मैकडोनाल्ड्स और तमाम दुकानें देखने को मिलेंगी। शराब की दुकानें, केएफसी या मैकडोनाल्ड्स क्यों खुले रहने चाहिए? प्रदेश सरकार उसे भी बंद करवाएं।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, फारसी सभी जातियों से मिलकर 144 करोड़ लोगों से भारत बनता है। किसी एक अंग को कमजोर कर हम भारत को ताकतवर नहीं बना सकते हैं। एक तरफ दुनिया अंतरिक्ष में पहुंच रही है। वहीं, बीजेपी कब्र खोद रही है। आजाद भारत में जो भी संपत्ति है वह जनता की है। जीटी रोड, ताजमहल, लालकिला मुस्लिम शासकों ने बनवाया था, उन्हें भी तोड़ दीजिए।
मोदी सरकार के वक्फ बिल पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार अगर यह बिल लेकर आई तो सरकार गिर जाएगी। भाजपा के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चैधरी ने अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर बिल लाया गया तो उनकी जमीन हिल जाएगी।

Check Also

समर्पण और सादगी की मिसाल थे आलम बदी, जनसेवा के आगे आयु नहीं रखती मायने: मुख्यमंत्री योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES