Breaking News

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, एक क्लिक पर मिलेंगी प्राकृतिक धरोहरों की जानकारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (UPETDB) द्वारा विकसित ‘यूपी इको टूरिज्म’ मोबाइल ऐप के जरिए अब प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी, बुकिंग सुविधाएं और यात्रा मार्गदर्शन एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। जंगल, झरने, नदियां, वन्यजीव अभयारण्य, नेचर ट्रेल्स और ग्रामीण पर्यटन स्थलों को इस ऐप में समाहित किया गया है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि डिजिटल युग की मांगों के अनुरूप तैयार यह ऐप पर्यटन क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात करेगा। इससे पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म अब और स्मार्ट हो रहा है और नवाचार व तकनीक से प्रदेश का पर्यटन परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। हालांकि ऐप अभी शुरुआती चरण में है और इसमें निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता किसी भी इको टूरिज्म स्थल की विस्तृत जानकारी जैसे फोटो, वीडियो, पहुंच मार्ग, आसपास के आकर्षण और भ्रमण के उपयुक्त समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्ट सर्च और फिल्टर सुविधा से पर्यटक जिला, बजट, दूरी और गतिविधियों के आधार पर गंतव्य चुन सकते हैं। जीपीएस सपोर्ट स्मार्ट मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी उपयोगी साबित होंगे।

ऐप में एआई आधारित इटिनेररी प्लानर उपलब्ध दिनों और रुचियों के अनुसार व्यक्तिगत यात्रा योजना तैयार करता है। साथ ही कम्युनिटी और रिव्यू सेक्शन में पर्यटक अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए एसओएस इमरजेंसी फीचर, ऑटो लोकेशन शेयरिंग और मौसम अलर्ट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। फिलहाल यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और शीघ्र ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी लॉन्च किया जाएगा।

Check Also

इंडियन जूलॉजिकल वेलफेयर सोसाइटी की प्रथम वार्षिक बैठक में पशु विज्ञान के नए रुझानों पर मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। Indian Zoological Welfare Society द्वारा Sri Krishna Dutt …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES