Breaking News

प्रदेश में विकास ठप, भय, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, रिश्वत का बोलबाला: चैधरी सुनील सिंह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेष में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है, हर विभाग में लूट मची है। प्रदेश में विकास ठप हो गया है, चारों तरफ भय, भ्रष्टाचार, लूट हत्या, रिश्वत का बोलबाला मचा है।
चैधरी सुनील सिंह ने कहा कि इस वसूली और भ्रष्टाचार में सरकार के कई अफसर की भी साथ गांठ बनी हुई है। विकास के नाम पर और निवेश के नाम पर संगठित भ्रष्टाचार चल रहा है। सरकार में भ्रष्टाचार इतना फैला हुआ है कि सरकार को थर्डपार्टी एजेंसियों का सहारा लेना पड़ रहा है। हाल के दिनों में प्रदेश में बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं और महिला असुरक्षा की भावना ने आमजन के मन में भय उत्पन्न कर दिया है। नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन वर्तमान हालात यह दर्शाते हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर होती जा रही है। अपराधों की बढ़ती घटनाएं, हिंसा, धमकी और अन्य अवैध गतिविधियाँ न केवल आम जनता बल्कि व्यवसायियों, पत्रकारों की हत्या, और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए चिंता का विषय सबक बन चुका है। प्रदेश में एक भय का माहौल है, प्रदेश में सरकारी तंत्र बेलगाम हो गया है, किसान, बुनकर, व्यापारी, उद्यमी सभी भाजपा सरकार से परेशान है।

Check Also

विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES