Breaking News

लखनऊ में पिंक रोजगार महाकुंभ आठ मार्च को, 5000 युवतियों को मिलेगा अवसर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राजधानी में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आठ मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में आयोजित इस विशेष रोजगार मेले में करीब 5000 युवतियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। मेले में ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के बाद चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद आयोजन का उद्देश्य शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है। रोजगार महाकुंभ में कक्षा 12वीं से लेकर स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियां भाग ले सकेंगी। मेले में ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, फाइनेंस, ई-कॉमर्स, आईटी और रिटेल सेक्टर की कई नामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। प्रमुख कंपनियों में Mahindra & Mahindra, HDFC Bank और Flipkart समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल होंगे। कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

अधिकारियों ने इच्छुक युवतियों से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवतियों को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

Check Also

होली व ग्रीष्मकाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर मंत्री शर्मा की सख्ती

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES