Breaking News

इटावा में अखिलेश-डिंपल ने खेली होली, जंग पर जताई चिंता; बोले- सपा हमेशा शांति की पक्षधर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गृह जनपद इटावा में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। रंग-गुलाल के बीच कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। अखिलेश यादव ने सभी को होली की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने देश और दुनिया में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों पर भी चिंता व्यक्त की। अखिलेश यादव ने कहा कि विश्व के कई हिस्सों में संघर्ष अभी भी थमा नहीं है और इसके प्रभाव से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि आज के दौर में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनकी कल्पना भी पहले नहीं की जाती थी। उनका इशारा वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव की ओर था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा शांति और सद्भाव की पक्षधर रही है। पार्टी किसी भी प्रकार के युद्ध या हिंसक संघर्ष का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है और सभी देशों को मिलकर संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान तलाशना चाहिए। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से भी समाज में भाईचारा और शांति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

Check Also

मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान का दिया संदेश

– मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीरामलला के पावन प्राकट्योत्सव पर उनके बाल स्वरूप की पूजा-अर्चना की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES