Breaking News

डालसा चला रही जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दिया कानून की जानकारी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/धनंजय कुमार
जमशेदपुर 25 अक्टूबर। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर डालसा जमशेदपुर द्वारा पैन इंडिया अवेयरनेश एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत जिले में चलाये जा रहे जागरूकता मोबाइल वैन सोमवार को पटमदा पहुँची। पटमदा में डालसा टीम वनगोङा व हुरुमबिल सहित दर्जनों गावों में सघन रूप से डोर टु डोर कम्पेनिंग किया और ग्रामीणों को विधिक जानकारी दी। इस दौरान डालसा टीम के लोग घर घर जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हें कानून के प्रति जागरूक किया । टीम में शामिल डालसा के पीएलवी नागेन्द्र कुमार , शिवशंकर महतो , नंदा रजक एवं  फटिक चन्द्र महतो ने डोर टु डोर कम्पेनिंग कर ग्रामीणों को विभिन्न तरह के कानूनों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और पम्पलेट एवं बुकलेट भी बाटे गए। यह अभियान भारत के आजादी का 75वां वर्ष पूरा होने पर आयोजित अमृत महोत्सव के अवसर पर पुरे देश में 2 अक्टूबर से चलाया जा रहा है जो आगामी 14 नवम्बर तक चलेगा । सोमवार को जिले के अन्य क्षेत्रों में भी सघन रूप से डालसा द्वारा यह अभियान चलाया गया।
ज्ञात हो कि इस अभियान का शुभारंभ पूर्वीसिहभूम जिले में गाँधी जयंती के दिन जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर से जिला एवं प्रधान स्त्र न्यायाधीश मानयीय नलीन कुमार ने हरी झंडी दिखा कर दो जागरूकता मोबाइल वैन को रबाना किया था।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *