Breaking News

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी होली की शुभकामनाएं, सौहार्द व एकता का दिया संदेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर विजय का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन हमें यह संदेश देता है कि अधर्म, अन्याय और अत्याचार का अंत निश्चित है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर अपने अंतर्मन की वैमनस्यता, अहंकार और नकारात्मक भावनाओं का त्याग करें तथा समाज में सद्भाव और एकता का वातावरण निर्मित करें। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण होली मनाने की अपील की।
भाजपा नेताओं ने कामना की कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।

Check Also

एम्स में लीवर ट्रांसप्लांट के नाम पर 4.14 लाख की ठगी, फर्जी बिल भेजकर तीन महीने तक गुमराह करने का आरोप

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार देवरिया। डेढ़ साल की बीमार बच्ची का एम्स दिल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES