Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की जूम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
लखनऊ 20 नवंबर। विगत दिवस राष्ट्रीय स्वर्णकार समाज के अग्रणी संगठन राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश कार्यकारणी की जूम बैठक आयोजित हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा ने किया। ज़ूम बैठक का आयोजन लखनऊ कार्यकारणी के वरिष्ठ महासचिव डा० आर0 बी0 सोनी ने किया।
मीटिंग में सम सामायिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन के विस्तार और समाज की उन्नति हेतु गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
अजय कुमार स्वर्णकार द्वारा उ0 प्र0 श्रम राज्य मंत्री नरूला जी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जी के समक्ष स्वर्ण-रजत कारीगरों की समस्याओं और उनके निदान और सरकार से इन्हें ना मिलने वाले किसी भी प्रकार के लाभ बारे में हुई चर्चा के बारे में बताया गया। साथ ही इन दोनों मंत्रियों से रजत स्वर्ण कला आयोग के गठन पर भी चर्चा हुई थी, जिसको संगठन में बताया गया। संगठन द्वारा शीघ्र ही लखनऊ में होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन हेतु रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के संरक्षक छेदी प्रसाद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष रस्तोगी सीतापुर, राकेश कुमार वर्मा संत रविदास नगर, प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी महाराजगंज, लखनऊ नगर उपाध्यक्ष मिश्रीलाल, गोरखपुर मंडल महामंत्री आशीष वर्मा, संत रविदास नगर जिला अध्यक्ष सुनील सेठ, अयोध्या उपाध्यक्ष राम जी सोनी उपस्थित थे। इसके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राम आधार सोनी, महाराजगंज जिला काशीनाथ वर्मा, उरई से उमेश चंद्र स्वर्णकार भी ऑनलाइन उपस्थित थे।

Check Also

माफिया कोई भी हो, दुस्साहस किया तो यमराज के यहां का टिकट कट रहा : सीएम योगी

– निवेश मित्र 3.0 का शुभांरभ वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। लखनऊ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES