Breaking News

जानकीपुरम सेक्टर-जे (विस्तार) में जल परियोजनाओं का शिलान्यास

– पेयजल संकट से मिलेगी राहत
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ । जानकीपुरम सेक्टर-जे (विस्तार) योजना के अंतर्गत जलकल विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शनिवार को भव्य शिलान्यास किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री आदरणीय श्री ए.के. शर्मा और महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने संयुक्त रूप से शिव मंदिर पार्क (भाग-1) में शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से राहत की सौगात दी।
इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा और विधायक योगेश शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम, जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पार्षदगण व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। परियोजनाओं में सेक्टर-जे के विभिन्न हिस्सों में तीन नए नलकूपों का निर्माण, एक नलकूप का रीबोर, 660 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर निर्माण और 1500 किलोलीटर क्षमता के पुराने ओवरहेड टैंक का पुनर्निर्माण शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र में नियमित और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सरकार नागरिक सुविधाओं को लेकर गंभीर है और यही कारण है कि अधिसंख्य इलाकों में पेयजल परियोजनाएं तेज़ी से संचालित की जा रही हैं। महापौर श्रीमती खर्कवाल ने इसे “मेरा शहर, मेरी शान” अभियान का अहम हिस्सा बताया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र की वर्षों पुरानी जल समस्या का समाधान संभव होगा। स्थानीय लोगों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह शिलान्यास वास्तव में विकास की दिशा में मील का पत्थर है।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES