Breaking News

शानदार तरीके से मना भारत रत्न अटल सम्मान : डॉ. रीमा सिन्हा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। पं० दीनदयाल उपाध्याय सूचना विभाग सभागार में 25 दिसम्बर को स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत को कर्मभूमि बनाने वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी यादों को जीवंत किया गया।
आयोजन में परवेज़ अख्तर, एन आलम, डॉ. रीमा सिन्हा, लक्ष्मी देवी की सहभागिता रही।
एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ.सुल्तान शाकिर हाशमी ने अटल जी के जीवन मूल्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देश विदेश से कई कवि, कवयित्री, पत्रकार एवं समाजसेवी पहुँचे। हाशमी ने कहा कि ऐसे आयोजन होने अत्यन्त आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम होने से हमारी आने वाली पीढ़ी भी महान व्यक्तियों की जीवनी से परिचित होती है एवं समाज को सही दिशा मिलती है। देश विदेश के कई प्रख्यात कवियों तथा कावित्रियों ने अपनी रचनाएं पेश करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कैलिफोर्निया से कल्पना मिश्रा, शामली से अलका शर्मा, दिल्ली से सविता चड्ढा, नोएडा से ममता सिंह, दिल्ली से ऊर्वी उदल, श्रीनगर गढ़वाल से कमला ऊनीवाल, नेपाल से रूपा झा, वाराणसी से वर्तिका अग्रवाल, भोपाल से मनीष बादल, मुंबई से रिंकी सिंह, बिहार से रूपेश कुमार, नई दिल्ली से संगीता झा, बेंगलुरु से किरण काजल, बिहार से सपना चंद्रा, डॉक्टर रेनू शर्मा, उत्तराखंड से रश्मि मृदुलिका पोखरियाल, बी.नेगी कृष्णा, मध्य प्रदेश से हेमलता शर्मा, डॉ सरिका ठाकुर, राजस्थान से डॉ मीनू श्याम शर्मा, अर्चना खंडेलवाल, मानसिंह सुथार, वीणा शर्मा सागर, गोरखपुर से किरण पांडे, ग्रेटर नोएडा से रवींद्रनाथ सिंह दुबई से अमृत बिसारिया के अलावा उन्नाव से एस पी दीक्षित, एकता गुप्ता एवं कानपुर से अमिता गुप्ता की उपस्थिति रही ।
मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री डॉ.अम्मार रिज़वी, अति विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ सुलतान शाकिर हाशमी, बरेली से सम्पादक एस.के सिंह, काशान् ए वारिस के अध्यक्ष अरशद मुर्तजा वारसी, मोo इमरान, डॉक्टर उमंग खन्ना, डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आज़ाद हफीज उपस्थित रहीं। साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों का सम्मान डॉ.अम्मार रिज़वी तथा डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी, अरशद मुर्तजा वारसी, एस.के सिंह द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं अटल स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया।

Check Also

आइए जानें माह सितम्बर के व्रत व त्योहार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES