Breaking News

कवि प्रदीप का जीवन प्रेम और मानवता का संदेश : अजय राय

– भारत जोड़ो न्याय यात्रा द्वारा राहुल गांधी इंसानियत, मानवता और लोगों के अधिकारों के लिए रास्ता दिखा रहे : अजय राय
– कविता पाठ और वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरूआत
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ” ज्योत से ज्योत जलाते चलो” कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे एवम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवम राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम एवम पूर्व राज्यसभा सदस्य पी.एल.पुनिया एवं कवि प्रदीप की पुत्री मेतुल प्रदीप ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में कवियों के द्वारा कविता पाठ कर प्रेम भाईचारा और मानवता का संदेश दिया गया, यह कार्यक्रम 6 फरवरी से 12 तक चलेगा और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनपद मुख्यालयों और ब्लाक, मंडल पर बाजारों में सांस्कृतिक/कल्चरल कार्यक्रमों/Activity के माध्यम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के न्याय के उद्देश्य को आम जनमानस को बताने का काम करेंगें
अजय राय ने कहा की कभी प्रदीप ऋषि कवि थे उनके जीवन का सार प्रेम, मानवता और भाईचारा को समर्पित था आज वही विचार और संदेश राहुल गांधी पूरे देश में फैला रहे हैं, हम सब मजबूती से डटकर राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, पूरा उत्तर प्रदेश सहित देश का एक-एक व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो उनके अधिकारों के लिए लड़ रही है, जनता भाजपा के जहर जाल को समझ चुकी है । 2024 में भाजपा की विदाई तय है हम सबको डटकर इन तानाशाहों को सत्ता से बाहर करना है।
प्रख्यात कवि जनों ने गीत ” दूर हटो ए दुनिया वालों…, हिंदुस्तान हमारा है… और इंसाफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चलके… जैसे गीतों के माध्यम से सुर संगम का समां बांधा। कवि प्रदीप पर एक डाकूमेंट्री भी दिखाई गईं, और वंदेमातरम के नारे से सभी ने करतल ध्वनि के साथ कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES