Breaking News

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन: तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल, सोहन लाल ने किया नामांकन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मंडलायुक्त कार्यालय स्थित न्यायालय आयुक्त, कक्ष संख्या-01 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि सोमवार को एक नामांकन दाखिल किया गया, जबकि एक नामांकन पत्र वितरित हुआ।
नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों में खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए लखनऊ के जानकीपुरम निवासी सचिन कुमार अवस्थी शामिल रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया। वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सीतापुर रोड निवासी सोहन लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों और कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की गई।
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार नामांकन अवधि के दौरान प्रत्याशियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने होंगे। तीसरे दिन एक नामांकन दाखिल होने के बाद अब चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण पर निगाह रहेगी।

Check Also

बृजभूषण शरण सिंह बोले- अखिलेश यादव मेरे खिलाफ नहीं बोलते, मैं भी उनके खिलाफ नहीं बोलता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES