Breaking News

लोहिया संस्थान में वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ वृद्धावस्था के उपाय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2026 के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से 28 सितंबर से एक अक्टूबर तक आरएचटीसी जुग्गौर और यूएचटीसी उजरियावां में स्वास्थ्य जांच व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन, गरिमापूर्ण देखभाल और उपलब्ध जेरियाट्रिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
28 सितंबर को जुग्गौर में सामुदायिक सुरक्षा मैपिंग और गिरने के जोखिम की पहचान की गई। डॉ. अनुराग वर्मा के मार्गदर्शन में एमबीबीएस इंटर्न ने वृद्धजनों को गिरने से बचाव के उपाय बताए। मेडिकल सोशल वर्कर की ओर से संगीत आधारित कुर्सी व्यायाम भी कराया गया। 29 सितंबर को वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र परीक्षण किया गया। डॉ. विकास वर्मा ने संज्ञानात्मक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए बॉक्स ब्रीदिंग और ग्राउंडिंग तकनीक का अभ्यास कराया। कुर्सी व्यायाम का भी दोबारा अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रो. डॉ. विनिता शुक्ला ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए।
एक अक्टूबर को यूएचटीसी उजरियावां में मुख्य समारोह हुआ। सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. एसडी कांडपाल की मौजूदगी में न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अब्दुल कावी ने वृद्धजनों में स्वास्थ्य और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में नियमित स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श और रेफरल सेवाओं की जानकारी दी गई। आयोजन सचिव डॉ. अर्शी अंसारी समेत चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Check Also

नवयुग कन्या महाविद्यालय में सजा फ्रेशर्स पार्टी का रंग, कीर्ति बनीं मिस फ्रेशर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित बीए की छात्राओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES