Breaking News

यूपी भाजपा अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, नई प्रदेश टीम का एलान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने नई टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी में कई नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन में नई नियुक्तियों के साथ मोर्चे की गतिविधियों को और गति देने की तैयारी है।
नई कार्यकारिणी में अनुप वाल्मीकि समेत 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार और कमलेश जाटव को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नयन दोहरे समेत 12 नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। धीरज प्रधान वाल्मीकि प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
राजकिशोर छारी को प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। परमानंद भारती और अमन कुमार वाल्मीकि को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है। मीडिया से जुड़े दायित्वों में शुभम सोनकर को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा जितेंद्र सोनकर और राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अपराजिता सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक के रूप में दी गई है। अनुज नाग और सूरज सोनकर सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाए गए हैं। डॉ. विनोद कनौजिया को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। छह नेताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई प्रदेश कार्यकारिणी और क्षेत्रीय टीम के गठन के साथ अनुसूचित मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की तैयारी है। पार्टी संगठन से जुड़े कार्यक्रमों, जनसंपर्क और मोर्चे की गतिविधियों को नई टीम के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Check Also

बृजभूषण शरण सिंह बोले- अखिलेश यादव मेरे खिलाफ नहीं बोलते, मैं भी उनके खिलाफ नहीं बोलता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES