Breaking News

शिल्प समागम मेला लखनऊ में डांडिया की धूम

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 14 अक्टूबर। नवरात्रि के पूर्व संध्या पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगे शिल्प समागम मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांडिया की धूम दिखी। मेले में आये दर्शक विशेषकर महिलाओं ने बालीवुड की गीतों पर उत्हास के साथ बढ़चढ़कर भाग लिया।
‘राधे राधे राधे, तेरे बिना कृष्णा तो लगे आधे-आधे’ और ‘तारा ओरे रंगीला तारा रंगभेरू जुवे तारी वट’ जैसे गीतों पर जमकर डांस किया और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नव दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में गुजरात का लोक नृत्य डांडिया दिन प्रति दिन लोकप्रिय होता जा रहा है।
मेले के अंतिम दिन आज ‘शब्द शिल्पी’ कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें कई राजधानी लखनऊ के कवि पंकज प्रसून, प्रयागराज से डॉ श्लेष गौतम, राजेश कुमार, अभय सिंह निर्भीक, सरला आसमां और विशेष सचिव उच्च शिक्षा डॉ अखिलेश मिश्रा जैसे प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के शीर्ष निगमों द्रारा आयोजित ये मेला लखनऊ के उपरांत अमृतसर, भुवनेश्वर, चेन्नई, नागपुर और पटना में आयोजित होगा।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *