Breaking News

राज्यपाल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 नवंबर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। यह पर्व लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और नदियों के महत्व को भी स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक देव की शिक्षाएं आत्मिक शांति, भक्ति, समर्पण, तपस्या और सामाजिक सद्भाव की ओर उन्मुख करती हैं। इसके साथ ही उनकी शिक्षाएं सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरक हैं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर्व को प्रेम और सद्भाव से मनाने के लिए आह्वान करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES