Breaking News

अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में मांगी 12 सीट, उत्तर प्रदेश में बदला कांग्रेस का रुख

– यूपी विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, सपा का कर सकती है समर्थन
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह आगामी विधानसभा उपचुनावों में हिस्सा नहीं लेगी। कांग्रेस सपा की हारी हुई सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, विशेष रूप से मीरापुर की सीट पर जोर दे रही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) ने बिना किसी चर्चा के अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा द्वारा इस एकतरफा फैसले के बाद, कांग्रेस ने गाजियाबाद और खैर जैसी सीटों पर भी चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। इस स्थिति में कांग्रेस के सपा का समर्थन करने की संभावना जताई जा रही है।

Check Also

आईटीआई प्रवेश के लिए छात्रों को मिला दूसरा मौका, 9 से 12 अगस्त तक बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES