Breaking News

पिछड़ों का आरक्षण में वृद्धि के लिए आंदोलन हेतु पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/धनंजय कुमार
रांची 24 अक्टूबर। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लालचंद महतो के रांची स्थित लालपुर आवास पर हुई। इस बैठक की अध्यक्षता वरि0 उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सोनी ने किया। आज के इस बैठक में पूर्व मंत्री लालचंद महतो एवं प्रधान महासचिव जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक उपस्थित हुए। बैठक में 28 अक्टूबर 2021 को झारखंड में पिछड़ों का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 36% करने की मांग को लेकर राज्य के सभी जिलों में धरना के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर रांची में धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई और कहा गया कि आगामी 28 तारीख को रांची जिला मुख्यालय में दिन के 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक धरना दिया जाएगा तत्पश्चात मुख्यमंत्री को द्वारा उपायुक्त के माध्यम से रांची जिला कमेटी का एक शिष्टमंडल ज्ञापन देगी। बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अब्दुल खालिद, उपेंद्र नारायण सिंह, विक्रांत विश्वकर्मा, अधिवक्ता प्रमोद प्रसाद गुप्ता, दिलीप मंडल, सागर कुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र कुशवाहा, नौशाद आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर रांची में होने वाले धरना को सफल बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त कियेे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने रांची जिला में जनसंपर्क कर लोगों से आरक्षण लेने हेतु धरना को सफल बनाने के लिए आह्वान करेगा।

Check Also

PRASHAD योजना से तीर्थ स्थलों का विकास, धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई गति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार गुवाहाटी। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *