Breaking News

सेवा सेतु अभियान में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर नगर पालिका परिषद पडरौना की ओर से जूनियर हाई स्कूल पडरौना में सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से जन-जन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने तथा समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पडरौना जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार रखे। अभियान के दौरान आवास, पेंशन, आयुष्मान भारत, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी की गई।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि समेत अन्य विभागों के स्टॉल पर भी लोगों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Check Also

कानपुर की बदहाल सड़कों और एयर कनेक्टिविटी ने छीना राष्ट्रीय सम्मेलन, लखनऊ में होगा आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। शहर की जर्जर सड़कों, ट्रैफिक जाम और सीधी हवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *