Breaking News

सीवर टैंको में हो रही मौतें, भाजपा सरकार के माथे पर कलंक हैः अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। वजीरगंज, लखनऊ में मजदूर दिवस पर बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर में सफाई के लिए उतरे बाप बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की पूरी दुनिया में आज का दिन इसलिए मनाया जाता है की हम मजदूरों को देश के निर्माण में उनके योगदान हेतु सराहना दें सकें।आज के दिन हम मजदूरों की समस्याओं और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता से विचार करते हैं और आज ही के दिन इतनी संवेदनहीनता की दो मजदूरों को मरने के लिए सीवर में भेज दिया गया।
श्री राय ने कहा कि झूठ और जुमले की बुनियाद पर टिकी सरकार बातें तो चांद की करती है मगर आज भी सीवर टैंको में सफाई के दौरान हो रही मौतें बदस्तूर जारी है ।मोदी सरकार ने खुद ही लोकसभा में बताया कि पिछले 5 सालों में 339 मौतें सीवर में सफाई के दर्द दौरान हो चुकी हैं। श्री राय ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है। कानून के मुताबिक सफाई एजेंसियों के लिए सफाई कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने जैसी सुरक्षात्मक उपकरण देना अनिवार्य है लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी एजेंसियां ऐसा नहीं करती ।भाजपा सरकार ने पूरे तंत्र को ठेका तंत्र में बदल दिया है जहां कामगारों के साथ अमानवीय व्यवहार होता है। आज मजदूर दिवस पर दो कामगारों की मौत भाजपा सरकार पर एक कलंक की तरह है जो यह बता रही है कि यह सरकार अपने खून पसीने से देश की प्रगति को गति देने वाले मजदूरों को लेकर कितनी संवेदनहीन है।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES