Breaking News

हुनरमंद युवा ही समृद्ध उत्तर प्रदेश की असली ताकत : केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपने हुनर और परिश्रम से भविष्य संवार रहे युवा समृद्धि की ओर बढ़ते उत्तर प्रदेश की असली ताकत हैं। युवाओं की प्रतिभा, कौशल और ऊर्जा प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी पूंजी है। डबल इंजन सरकार युवाओं को कौशल, अवसर और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
उप मुख्यमंत्री बुधवार को प्रयागराज के झलवा स्थित शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित दो दिवसीय वृहद रोजगार महोत्सव-2026 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं से नियुक्ति मिलने के बाद संबंधित संस्थानों में कार्यभार ग्रहण करने और अपनी मेहनत से परिवार व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति-पत्र युवाओं के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। यह केवल नौकरी मिलने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत भी है। युवाओं की सफलता विकसित प्रयागराज, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देगी।
रोजगार महोत्सव में 100 से अधिक कंपनियों ने करीब 35 हजार रिक्तियों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। दोनों दिन कुल 16,790 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 2,419 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। पहले दिन 54 कंपनियों ने 1,147 और दूसरे दिन 64 कंपनियों ने 1,272 अभ्यर्थियों का चयन किया।
कार्यक्रम में शम्भूनाथ ग्रुप के सचिव अभिषेक तिवारी और संस्थापक कौशल कुमार तिवारी ने भी युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, संस्थान के पदाधिकारी, कंपनियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक युवा मौजूद रहे।

Check Also

नकली वोट जोड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं, भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव जेल होगा: अखिलेश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *