Breaking News

सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर हो रहा है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन – कांग्रेस

– पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर राफेल को उतारने से पहले राफेल में किए गए भ्रष्टाचार पर सवालों का जवाब दे सरकार : प्रवक्ता संजय सिंह
वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12 नवंबर। तारीख पर तारीख देने के बाद भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम पूरा नहीं हुआ है। भाजपा सरकार 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आधे अधूरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर काम पूरा नहीं हुआ है और उद्घाटन के बाद जब यह जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा तो एक्सीडेंट होने की संभावनाएं बहुत अधिक होंगी। मगर भाजपा सरकार के पास साढे़ 4 साल में अपनी उपलब्धि बताने और दिखाने के लिए कुछ नहीं है, तो अब वो जनता को भ्रमित करने के लिए अर्ध निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने जा रही है। जबकि इससे पहले पूर्व सरकार पर आधे अधूरे कामों का उद्घाटन करने पर उपहास उड़ाती थी भाजपा।
कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि 2022 चुनाव को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर राफेल का शो होगा। एक तरफ राफेल डील पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगे हैं। राफेल डील में कमीशन दिए जाने और 3 गुने दाम पर राफेल की खरीदारी जैसे भ्रष्टाचार के सवालों पर सरकार जवाब नहीं दे रही है। दूसरी तरफ चीन लद्दाख के बाद अरुणाचल प्रदेश की सीमा के अंदर गांव बसा चुका है, मगर प्रधानमंत्री एकदम चुप हैं। ना ही वह भ्रष्टाचार के सवालों पर जवाब दे रहे हैं और ना ही चीन को उसी की भाषा शैली में जवाब दे पा रहे हैं।

Check Also

फर्जी आइडी, असलहा और अपहरण से कारोबारी से 13 लाख व जेवर ऐंठे, छह गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। कृष्णानगर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES