Breaking News

नेपाली संसदीय शिष्टमंडल एवं लायंस क्लब आफ कानपुर गैंजेस ने यूपी सदन की कार्यवाही को देखा

– भारत और नेपाल की संस्कृति आध्यात्म और जीवन शैली एक : सतीश महाना
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन संसदीय समिति के सभापति राज किशोर यादव के नेतृत्व में एक 11 सदस्यीय नेपाली संसदीय शिष्टमंडल ने आज यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उत्तर प्रदेश विधान भवन परिसर में मुलाकात की। इसके पूर्व समिति के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही देखी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि भारत और नेपाल की संस्कृति आध्यात्म और जीवन शैली एक है। वहीं राजकिशोर यादव ने कहा कि यहां आकर पूरा पारिवारिक भाव देखने को मिल रहा है।
नेपाली संसदीय शिष्टमंडल से मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत और नेपाल के बहुत पुराने सम्बन्ध है। यह राम कृष्ण और बुद्व की धरती है। जहां समरसता का भाव है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही भारत का नेपाल का एक दूसरे के प्रति एक परिवार का भाव रहा है। आज आपसे मिलकर बेहद प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और समृद्वि में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। यह प्रदेश कई मामलों में नम्बर एक है। चाहे वह पर्यटन का क्षेत्र हो अथवा अन्य कोई दूसरा क्षेत्र हो। हर क्षेत्र में हमारा प्रदेश आगे बढ रहा है। यही नहींख् उत्तर प्रदेश की विधानसभा देश की नम्बर एक विधानसभा बन चुकी है।
वहीं नेपाली संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे राजकिशोर यादव ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारा भारत से संबध केवल पड़ोस का नहीं बल्कि दिल का सम्बन्ध है। आज जिस तरह से आपने हमारा आतिथ्य सत्कार किया है। उसके लिए दिल से आभार व्यक्त हूं। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। अयोध्या और जनकपुर का पौरोणिक काल से सम्बन्ध रहा है। इन दोनो पवित्र स्थानों का एक साथ विकास होने की जरूरत है।इस मौके पर श्री राज किशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को भगवान पशुपति नाथ का प्रसाद भेंट किया। इससे पहले शिष्टमंडल ने विधानसभा की कार्यवाही को देखा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने सभी सदस्यों को पुष्पगुच्छ और शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना भी उपस्थित थें।
नेपाली संसदीय शिष्टमंडल एवं लायंस क्लब आफ कानपुर गैंजेस ने यूपी सदन की कार्यवाही को देखा

Check Also

कर्नाटक और महाराष्ट्र को आपदा राहत के लिए 1,950.80 करोड़ की अमित शाह ने दी स्वीकृति

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES