Breaking News

धमाके के साथ फटा सिलेंडर, सिर्फ पटाखे मिले, दंपती की मौत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी अपस्ताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इलाज के दौरान महिला की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा थाना क्षेत्र में गांधीनगर इलाके के गणेश पार्क के पास हुआ है। यहां एक दंपती मोटरसाइकिल से सिलेंडर लेकर जा रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में एक पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी झुलस गई। उसकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ़प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान हिल गए औ कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम धमाके की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES