Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में हर समस्या का हर सम्भव निदान का आष्वासन दिया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाय।
जनता दर्शन में फरियाद सुनते हुए डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो एवं कठोर कार्यवाही की जाय।
उन्होंने कहा कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार .बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक. एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे संवाद करते हुए सुना । जमीन सम्बन्धी अधिकांश प्रकरणों में उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाय और सार्थक समाधान कराया जाय।

Check Also

गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ नदियों की सुरक्षा का संकल्प जरूरी: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 77वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES