Breaking News

बिल्ड भारत एक्सपो में डेढ़ सौ से ज्यादा भारतीय कम्पनी अपने प्रोडक्ट्स दिखाएंगे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) 19 से 21 मार्च 2025 तक भारत मंडपम हॉल न० 06 नई दिल्ली में सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी बिल्ड भारत एक्सपो.2025 के प्रथम संस्करण की मेजबानी करेगा। एक्सपो में 151 से अधिक भारतीय कम्पनियाँ बिल्ड भारत एक्सपो में अपने प्रोडक्ट्स का डिस्प्ले करेंगी। एक्सपो में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में एवं 20 देशों के राजदूत एवं ऑस्ट्रिया, मलेशिया, रूस, ईरान, कनाडा, आइसलैंड सहित 34 से अधिक देशों के ट्रेड कमिश्नर एवं बिज़नेस डेलीगेशन इस एक्सपो में भाग लेंगे।

ज्ञात हो कि इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ;आईआईएद्ध द्वारा आयोजित बिल्ड भारत एक्सपो 2025 बुधवार से शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। एक्सपो का उद्देश्य भारत और खासतौर से उत्तर भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। मंत्रालय भारत सरकार ने भी इस एक्सपो को मान्यता दी है। इसके अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश के MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग द्वारा भी एक्सपो को सपोर्ट किया गया है।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण में लघु उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए लघु उद्योगों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में प्रोडक्ट को बेचने का अवसर दिलाकर MSMEs विकसित करना अत्यंत ही आवश्यक है। इसी दिशा में आईआईए द्वारा “BUILD BHARAT EXPO 2025 का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। आईआईए के मिशन “Transforming MSMEs Towards Industry 4.0 & 48” विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना को साकार करने में आईआईए की इस महत्वाकांक्षी प्रदर्शनी बिल्ड भारत एक्सपो 2025 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
आलोक अग्रवाल महासचिव आईआईए ने बताया कि एक्सपो में 151 से अधिक स्टॉल पर औद्योगिक उत्पादों और क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं OSOP एवं Exportable प्रोडक्ट्स प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस एक्सपो में 500 से अधिक आर्किटेक्ट, 1000 से अधिक उद्यमियों एवं 15000 से अधिक घरेलू बिज़नेस विजिटरों की उपस्थिति होगी।https://exporegistration.in/buildbharatexpo-visitor.aspx पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य र्है। बिल्ड भारत एक्सपो 2025 की अधिक जानकारी एवं अपडेट एक्सपो की वेबसाइट buildbharatexpo.com एवं आईआईए के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उपलब्ध है।

Check Also

किले और हवेलियों को उपयोगी बनाने के लिए 60 से अधिक राजा-महाराजा के साथ होगा विचार मंथन

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा लखनऊ। अपने समृद्ध अतीत की कहानी बयां कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A