Breaking News

छठ पर्व पर पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ेंगे

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुंबई, दिल्ली व पुणे से बिहार और यूपी के पूर्वांचल के लिए वाया लखनऊ चलने वाली ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री इन ट्रेनों की खाली सीटों पर बुकिंग करवा सकते हैं। इससे वेटिंग की दुश्वारियों से बच सकेंगे। करीब 36 ट्रेनों के 100 से अधिक फेरे बढ़ाकर छठ पर्व पर लोगों को घर पहुंचाने की तैयारी है। लखनऊ से छपरा के लिए पूजा स्पेशल रविवार को चलेगी जिसमें सीटें खाली हैं। लखनऊ से तीन नवंबर को चलने वाली 02270 लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी में द्वितीय श्रेणी चेयरकार में रविवार व सोमवार को 140 सीटें रिक्त हैं।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES