Breaking News

उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी ने पद्म भूषण जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 09 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी के तत्वाधान में गजल सम्राट पद्म भूषण जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करते हुए प्रसिद्ध गायक कमाल खान ने जगजीत सिंह की गज़लों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सैयद रिजवान पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश सरकार तथा संजय सिंह द्वारा किया गया। श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के संगीत कार्यक्रम प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को बढ़ावा देते हैं। हेमंत राय ने कहा कि हमारी संस्था इस प्रकार के कार्यक्रम में निरंतर सहयोग कर युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है।
कमाल खान ने बताया कि जगजीत सिंह जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वह अपनी आवाज के माध्यम से पूरी दुनिया में उपस्थित हैं। उनकी गज़लों हजारों ख्वाहिश ऐसी गालिब द्वारा 2 तुम यह कैसे जुदा हो गए 3 चिट्ठी ना कोई संदेश 4 आपको देख कर देखता रह गया 5 शायद आ जाएगा साकी को तरस ने बरबस लोगों को जगजीत सिंह की याद दिला दी।
कार्यक्रम में सैयद रिजवान, हेमंत राय, मुरलीधर आहूजा, ज्ञानेश्वर शर्मा, अब्दुल वहीद, कमर अली, जुबेर अहमद, श्रीमती प्रमिला मिश्रा, निगत खान आदि उपस्थित थे।

Check Also

अनुपम मिश्रा बने रालोद उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मिलेगी नई धार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने उत्तर प्रदेश में संगठन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES