Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद, महिला सहित तीन गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
वाराणसी। थाना भेलूपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गुरूवार को बडी पटिया के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 54 हजार 90 रूपये नगद, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण, 01 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि थाना भेलूपुर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण आदि चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त अंकित कुमार के विरूद्ध थाना लंका में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 03 अभियोग, अभियुक्त गोपाल के विरूद्ध कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानो में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट आदि के 06 अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: अंकित उर्फ कोमल उर्फ ओमकार निवासी सेमरा, मुगल सरांय जनपद चन्दौली, गोपाल निवासी ककरमत्ता डीएलडब्ल्यू थाना मडुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी, हितेष कुमार निवासी घण्टाघर पक्की सडक थाना कोतवाली सदर जनपद मिर्जापुर एवं अभियुक्ता।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES