Breaking News

चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण व डेढ़ लाख नकद बरामद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर डबनी कब्रिस्तान के पास से 02 अभियुक्तों गुरूवार को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 01 लाख 60 हजार रूपये नगद, चोरी के सोने-चाँदी के आभूषण आदि बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.09.2024 को थाना कुतुबशेर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपया, आभूषण चोरी की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त मोबीन शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानो में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्त: मोबीन निवासी गली नं0-25 थाना कोतवाली मण्डी एवं नफीस उर्फ मोनू निवासी गली नं0-5 एकता कालोनी थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।

Check Also

सनातन परंपरा के पथ पर पंचकोशी यात्रा, काशी की सेवा ही मेरा परम धर्म : अजय राय

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES