Breaking News

स्मार्ट हाइड्रेशन पहल के तहत वितरित हुए 1 लाख रेडी-टू-ड्रिंक ओआरएस पैक

– विश्व ओआरएस दिवस पर टीएसएल फाउंडेशन ने टेट्रा पैक, हेलवुड, केनव्यू और एल्केम के साथ मिलकर चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
कानपुर। विश्व ओआरएस दिवस (29 जुलाई) के अवसर पर, टीएसएल फाउंडेशन ने टेट्रा पैक, हेलवुड, केनव्यू और एल्केम के साथ मिलकर कानपुर में एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य पहल “स्मार्ट हाइड्रेशन” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत शहर भर में 1 लाख से अधिक रेडी-टू-ड्रिंक ओआरएस पैक निशुल्क वितरित किए गए।
यह पहल केवल ओआरएस वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानसून में जलजनित बीमारियों और कम होती रोग प्रतिरोधक क्षमता को ध्यान में रखते हुए, सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखकर चलाई गई। इस दौरान लोगों को यह बताया गया कि ओआरएस का इस्तेमाल केवल बीमारी के समय नहीं, बल्कि रोज़मर्रा के जीवन में भी आवश्यक है।
रेडी-टू-ड्रिंक ओआरएस पारंपरिक ओआरएस घोल से अलग है – इसे पानी में घोलने की ज़रूरत नहीं होती और यह WHO मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। साफ-सुथरे टेट्रा पैक में मिलने वाला यह घोल हर आयु वर्ग के लिए सुरक्षित और उपयोग में आसान है।
टेट्रा पैक साउथ एशिया के मार्केटिंग डायरेक्टर सौरभ सिन्हा ने कहा, “हाइड्रेशन एक सरल लेकिन प्रभावशाली आदत है। रेडी-टू-ड्रिंक ओआरएस की पहुँच बढ़ाकर हम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं।” अभियान को ज़मीनी स्तर से लेकर डिजिटल माध्यमों तक, 360-डिग्री दृष्टिकोण से चलाया गया। रेडियो, सोशल मीडिया और स्थानीय गतिविधियों के ज़रिए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की गई। यह रेडी-टू-ड्रिंक ओआरएस हेलवुड (ElectroRush), केनव्यू (ORSL) और एल्केम (ORS Insta) जैसे विश्वसनीय ब्रांड्स द्वारा निर्मित किया गया है, जो सुरक्षित और सुलभ हाइड्रेशन को बढ़ावा दे रहे हैं।
टीएसएल फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा की “स्वास्थ्य की शुरुआत सही जानकारी और उसकी पहुँच से होती है। यह पहल समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।” यह एक महीने तक चलने वाला अभियान 29 जुलाई को समाप्त होगा, जो हमें यह याद दिलाएगा कि सही हाइड्रेशन हर किसी का अधिकार है और यह अब और भी आसान हो गया है।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES