Breaking News

राहुल गांधी ने स्व0 हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से की मुलाकात, कहा– यह संविधान के खिलाफ अपराध

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
फतेहपुर। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फतेहपुर पहुंचकर स्वर्गीय हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। कुछ दिनों पूर्व दलित समाज से जुड़े हरिओम वाल्मीकि की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था।
राहुल गांधी ने परिवार से मिलने के बाद कहा कि हरिओम वाल्मीकि के साथ जो हुआ, वह न केवल अमानवीय है बल्कि देश के संविधान के मूल सिद्धांतों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि ऐसी संकीर्ण और ओछी विचारधारा समाज पर कलंक है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। राहुल गांधी ने कहा, “हम इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लगातार संघर्ष करेंगे। यह देश मनुवाद से नहीं, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा।” उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी के दौरे के दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *